जमशेदपुर, अगस्त 12 -- Jamshedpur News: अर्बन चैलेंज फंड (यूसीएफ) के तहत झारखंड के शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी) की विभिन्न परियोजनाओं को वित्तीय मदद मिलने का रास्ता साफ हो गया है। हुडको ने धनबाद, रांची और मानगो में प्रस्तावित शहरी परियोजनाओं के लिए कुल 111.50 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट लोन, वित्तीय सहायता को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। हुडको के क्षेत्रीय प्रमुख संजय कुमार ने सोमवार को राज्य के शहरी विकास एवं आवास विभाग के निदेशक एवं सूडा के निदेशक सूरज कुमार को सैद्धांतिक मंजूरी से संबंधित स्वीकृति पत्र सौंपा।

शहरी विकास और परियोजनाएं इस दौरान अर्बन चैलेंज फंड के माध्यम से शहरी स्थानीय निकायों में बुनियादी ढांचे के विकास और परियोजनाओं को वित्तीय रूप से मजबूत करने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

यूएलबी की क्षमता बढ़ाने के उपाय बैठक में यूएलब...