Jamshedpur News: अर्पण परिवार ने जरूरतमंदों के बीच बांटी दीपावली की खुशियां
जमशेदपुर, नवम्बर 10 -- Jamshedpur News: अर्पण परिवार ने दीपावली पर जरूरतमंद और वंचित परिवारों के बीच खुशियां बांटीं। संस्था ने बोड़ाम प्रखंड के ब्रजपुर गांव, बागबेड़ा स्थित राजकीय जय हिन्द बालिका मध्य विद्यालय और राजनगर प्रखंड के चांवरबांधा गांव समेत कई क्षेत्रों में सेवा अभियान चलाया। इस दौरान सैकड़ों बच्चों को नए गर्म कपड़े, पटाखे और मिठाइयां बांटी गईं। वहीं, जरूरतमंद परिवारों को दीया, बाती, तेल, खोई, मिठाई और पूजन सामग्री दी गई, ताकि वे भी पूरे उत्साह के साथ दीपावली मना सकें। संस्था के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि दीपावली का वास्तविक अर्थ केवल अपने घरों को रोशन करना नहीं, बल्कि उन घरों तक भी खुशियों का उजाला पहुंचाना है। यह भी पढ़ें- Banka News: 50 जरूरतमंद परिवारों के बीच बांटी दीपावली की सामग्री अभियान को सफल बनाने में जूगुन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.