जमशेदपुर, अक्टूबर 22 -- Jamshedpur News: हिलव्यू सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से दुर्गापूजा को लेकर भक्तिमय संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें भोजपुरी गायक अरविंद अकेला कल्लू ने अपने भक्ति गीतों से श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। मां दुर्गा की भक्ति में डूबे श्रोताओं ने गीत-संगीत का भरपूर आनंद लिया। आयोजक श्याम सिंह ने बताया कि कल्लू ने अहिल्या धमवा, मइया मोरी निराली, ले लो पूजा की थाल और महान बानी रऊवा समेत कई गीत प्रस्तुत कर माहौल भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम के दौरान पंडाल में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। कल्लू ने एक से बढ़कर एक गीत पेश कर श्रद्धालुओं का काफी देर तक मनोरंजन किया। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: दहपर : रातभर गूंजे देवी गीत, भजनों पर झूमते रहे श्रद्धालु यह भी पढ़ें- Gopalganj News: जागरण में ...