Jamshedpur News: अरणी मंथन से अग्नि यज्ञ शुरू
जमशेदपुर, जुलाई 18 -- Jamshedpur News: गुप्त नवरात्रि के दूसरे दिन शक्ति के द्वितीय महाविद्या माता तारा की साधना और पूजा हुई। उन्हें दश महाविद्याओं में द्वितीय महाविद्या का स्थान प्राप्त है। इनकी उपासना से बुद्धि, आध्यात्मिक ज्ञान और आत्मविश्वास की प्राप्ति होती है। साकची स्थित श्रीश्री शीतला माता मंदिर परिसर में चल रहे नवकुंज नवरात्रि नवाहपरायण श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ सह श्रीराम कथा के दूसरे दिन गुरुवार सुबह 8 बजे से धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ हुआ। सुबह 9 बजे मंडप पूजा और आह्वान के बाद हवन-पूजन हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अरणी मंथन विधि से अग्नि प्रज्वलन कर यज्ञ का आरंभ किया गया। श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ संपन्न होने के बाद महा आरती हुई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। यह भी पढ़ें- राम मंदिर में चल रहा गुप्त नवरात्र का नौ दिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.