Jamshedpur News: अरका जैन में 'आईईटीई स्टूडेंट फोरम' का उद्घाटन
जमशेदपुर, जुलाई 13 -- Jamshedpur News: तकनीकी शिक्षा और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए अरका जैन विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड आईटी द्वारा 'आईईटीई स्टूडेंट फोरम' (आईएसएफ) का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में आईईटीई के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील और विश्वविद्यालय के प्रो-वाइस चांसलर डॉ. अंगद तिवारी समेत कई लोग उपस्थित थे। इस फोरम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को तकनीकी ज्ञान, अनुसंधान और उद्योग जगत से जोड़ना है। वक्ताओं ने छात्रों को नवाचार और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार होने के लिए प्रेरित किया। इस पहल से विद्यार्थियों को तकनीकी दक्षता, नेतृत्व क्षमता और रोजगारोन्मुखी कौशल विकसित करने के बेहतर अवसर मिलेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.