Jamshedpur News: अयोध्या के राम मंदिर में जलेंगे चाकुलिया गौशाला में बने गोबर के दीये
जमशेदपुर, अक्टूबर 29 -- Jamshedpur News: दीपावली पर अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में चाकुलिया गौशाला में बनाए जा रहे गोबर के दीये जलेंगे। झारखंड की सबसे बड़ी गौशाला चाकुलिया में गोबर और मिट्टी से पर्यावरण अनुकूल दीये तैयार किए जा रहे हैं। इस साल गौशाला में 50 हजार गोबर के दीये बनाने का लक्ष्य है। दीपावली पर यहां से पांच हजार दीये अयोध्या भेजे जाएंगे। गोबर के दीये बनाने का काम तेजी से चल रहा है। महिलाएं आकर्षक दीये तैयार कर रही हैं। गोबर और मिट्टी से बनाए जा रहे इन दीयों की खासियत यह है कि ये पर्यावरण के अनुकूल हैं। स्थानीय बाजार के अलावा देश के बड़े-बड़े शहरों में भी इन दीयों की मांग भी काफी अधिक है। चाकुलिया गौशाला में बने गोबर के दीये पटना, हैदराबाद, बेंगलुरु, मुंबई, दिल्ली, कोलकाता जैसे शहरों में भी भेजे जाएंगे। दीया 5 रुपये प्रति पीस ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.