Jamshedpur News: अब सदर अस्पताल में हड्डी और पेट के बड़े ऑपरेशन भी होंगे
जमशेदपुर, अगस्त 13 -- Jamshedpur News: सदर अस्पताल में अब मरीजों को रेफर करने की व्यवस्था पर लगाम लगेगी। यहां हड्डी और पेट के बड़े ऑपरेशन भी किए जा सकेंगे। इसके लिए अस्पताल में सी-आर्म और लेप्रोस्कोपी समेत कई नई मशीनें मंगाई जा रही हैं। एचडीयू (हाई डिपेंडेंसी यूनिट) शुरू होने के बाद अस्पताल में सुविधाओं के विस्तार की दिशा में यह बड़ा कदम है। सदर अस्पताल में अब तक मुख्य रूप से सामान्य प्रसव और प्रसव से संबंधित सामान्य ऑपरेशन ही होते थे। छोटे-मोटे ऑपरेशन के अलावा मेडिसिन विभाग से जुड़े सर्दी-बुखार समेत अन्य सामान्य बीमारियों के मरीज भर्ती किए जाते थे। मरीज की स्थिति थोड़ी भी गंभीर होने पर उसे एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया जाता था। अब गंभीर मरीजों को यहीं इलाज उपलब्ध कराने के लिए अस्पताल में सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। यह भी पढ़ें- Bhagalpur Ne...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.