जमशेदपुर, जुलाई 23 -- Jamshedpur News: सब्जी उत्पादन के लिए मशहूर पूर्वी सिंहभूम अब रंगीन एक्वेरियम (ऑर्नामेंटल) मछलियों के उत्पादन के क्षेत्र में भी नई पहचान बनाने की तैयारी में है। जिला प्रशासन के मत्स्य विभाग ने रंगीन मछियों के उत्पादन के लिए आवश्यक सामग्री की आपूर्ति को लेकर शॉर्ट टर्म टेंडर जारी किया है। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में ऑर्नामेंटल फिश फार्मिंग को बढ़ावा देने की योजना पर काम शुरू हो गया है। विभाग का लक्ष्य युवाओं, स्वयं सहायता समूहों और महिला समूहों को इस व्यवसाय से जोड़कर स्वरोजगार उपलब्ध कराना है। मत्स्य विभाग के अनुसार चयनित लाभुकों को रंगीन मछियों के पालन, प्रजनन, जल गुणवत्ता प्रबंधन, आहार और विपणन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद उन्हें आवश्यक सामग्री और तकनीकी सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी। इससे कम लागत में अधिक...