जमशेदपुर, सितम्बर 5 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। अब बाहर से आने वाले डिलीवरी बॉय के अंदर जाने पर पाबंदी लगा दी गई है। पिछले दिनों दो छात्रों की मौत और उसके कुछ दिन बाद डिलीवरी बॉय संग मारपीट के मामले के बाद इस तरह की सख्ती कॉलेज प्रशासन ने बरती है। कॉलेज प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देश के अनुसार कोई भी डिलीवरी बॉय अब कॉलेज के मुख्य भवन के पास बने गेट से अंदर नहीं जा सकता है। वहां खड़े गार्ड उनकी एंट्री लेंगे और छात्र-छात्राएं अपने कॉलेज या छात्रावास से वहीं जाकर अपना सामान लेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...