जमशेदपुर, अक्टूबर 29 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। अरका जैन विश्वविद्यालय में सात समंदर पार से विदेशी छात्र उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए पहुंच रहे हैं। पश्चिम अफ्रीकी देश आइवरी कोस्ट से 12 अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थी उच्च शिक्षा के लिए अरका जैन विश्वविद्यालय पहुंचे हैं। विश्वविद्यालय परिसर में पहले दिन सात और दूसरे दिन पांच विदेशी विद्यार्थियों का स्वागत किया गया। इस नए जत्थे के आने के बाद अब विश्वविद्यालय में अध्ययनरत विदेशी विद्यार्थियों की कुल संख्या 24 से बढ़कर 36 हो गई है। आगंतुक विद्यार्थियों के अभिनंदन के लिए विशेष स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रो-वाइस चांसलर प्रो. अंगद तिवारी और रजिस्ट्रार डॉ. अमित कुमार श्रीवास्तव ने छात्रों का स्वागत किया और उज्ज्वल शैक्षणिक भविष्य की कामना की। प्रबंधन ने छात्रों को पुस्तकालय, प्रयोग...