Jamshedpur News: अफजल मर्डर केस में तीन महिलाओं ने दी जमानत अर्जी
जमशेदपुर, अगस्त 29 -- Jamshedpur News: बर्मामाइंस कैरेज कॉलोनी में रेलवे यार्ड के पास अफजल की गोली मारकर हत्या करने के मामले में तीन महिला आरोपियों ने जिला न्यायालय में जमानत अर्जी दी है। इसमें आसमां परवीन, रीना परवीन व एक अन्य शामिल है। बचाव पक्ष अधिवक्ता अजय राठौर ने बताया कि रानी परवीन की अग्रिम जमानत अर्जी दी है, जबकि जेल में बंद आसमां व अन्य ने भी अर्जी दी। जमानत अर्जी पर सुनवाई के लिए अदालत ने पुलिस से केस डायरी मांगी है। मालूम हो कि टाटानगर रेलवे कैरेज कॉलोनी में कंटेनर यार्ड के पास 4 अगस्त को अपराधियों ने गोली मारकर जख्मी कर दिया था, जिसकी कोलकाता में इलाज के दौरान मौत हो गई। बर्मामाइंस पुलिस ने अफजल हत्याकांड में करीब 10 आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.