Jamshedpur News: अपराध पर लगाम के लिए शहर में बढ़ी पैदल गश्त
जमशेदपुर, सितम्बर 29 -- Jamshedpur News: हाल की आपराधिक घटनाओं के बीच पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था में सक्रियता बढ़ा दी है। सोमवार शाम एसएसपी के निर्देश पर शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में फुट पेट्रोलिंग की गई। साकची, गोलमुरी, सीतारामडेरा, बिष्टूपुर और कदमा समेत सभी थाना क्षेत्रों में पुलिसकर्मियों ने पैदल गश्त कर सुरक्षा का जायजा लिया। टीमों ने प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले इलाकों, मुख्य सड़कों और संवेदनशील स्थानों का भ्रमण किया। क्षेत्र की गतिविधियों पर नजर रखी गई। स्थानीय लोगों से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जानकारी भी ली गई। इस पहल का उद्देश्य आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखना है। अपराध की रोकथाम और आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा मजबूत करना भी है。 यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: गोलमुरी में डकैती के बाद अब हर बैंक की सुरक्षा परखेगी पुलिसबैंक डकै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.