जमशेदपुर, सितम्बर 28 -- Jamshedpur News: फोटो-रोहित - महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में एसएसपी ऑफिस पहुंचे भाजपाई, ज्ञापन सौंपा जमशेदपुर, कार्यालय संवाददाता शहर में बढ़ती अपराधिक घटनाओं को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर ने गंभीर जताई है। शहर में हाल ही में हुए बैंक डकैती, फायरिंग, चोरी, छिनतई समेत अन्य घटनाओं को लेकर सोमवार को भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल एसएसपी से मिला। महानगर अध्ध्यक्ष संजीव सिन्हा के नेतृत्व में भाजपाईयों ने एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब से कानून-व्यवस्था एवं नागरिक सुरक्षा से मुद्दों पर चर्चा की और ज्ञापन सौंपा। गोलमुरी स्थित केनरा बैंक में दिनदहाड़े हुई डकैती और मरीन ड्राइव स्थित बिंदल मॉल के समीप हुई फायरिंग की घटनाओं पर चर्चा की और अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी करने की मांग की। बैंक डकैती के बाद दूसरे दिन कुछ दूरी पर स्थित ज्वेलरी...