Jamshedpur News: अग्नि सुरक्षा सिर्फ प्रशासन की नहीं, नागरिकों की सामूहिक जिम्मेदारी: दीपक रौशन
जमशेदपुर, नवम्बर 3 -- Jamshedpur News: अग्नि सुरक्षा केवल सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। भवनों में अग्निशमन उपकरण लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका नियमित रखरखाव और लोगों को उनके इस्तेमाल का प्रशिक्षण देना भी जरूरी है। ये बातें झारखंड हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति दीपक रौशन ने रविवार को सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैटेरियल्स मैनेजमेंट की ओर से आयोजित अग्नि सुरक्षा परिचर्चा में कहीं। चैंबर भवन में आयोजित कार्यक्रम में न्यायमूर्ति ने कहा कि भवनों का नक्शा पास करते समय नियमों का उल्लंघन करने वाले अधिकारियों की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। वहीं, भवन खरीदने, उसमें रहने और उसका इस्तेमाल करने वालों को भी अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। अपार्टमेंट में मेंटेनेंस शुल्क ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.