Jamshedpur News: अंधेरे में खड़ी बस से टेम्पो की भीषण टक्कर, चालक गंभीर रूप से घायल
जमशेदपुर, जुलाई 26 -- Jamshedpur News: साकची थाना क्षेत्र अंतर्गत गरमनाला रोड के पास देर रात एक गंभीर सड़क हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, सड़क किनारे एक बस अंधेरे में खड़ी थी, लेकिन बस का ब्लिंकर, पार्किंग लाइट या कोई अन्य चेतावनी संकेत चालू नहीं था। इसी दौरान एक टेम्पो चालक को अंधेरे में खड़ी बस दिखाई नहीं दी और उसका वाहन तेज़ी से बस के पीछे जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेम्पो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसके पैर में फ्रैक्चर होने की आशंका है, वहीं सिर में भी गंभीर चोट आई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.