Jamshedpur News: अंतर विद्यालय खो-खो में पोटका और बागबेड़ा की टीम बनी चैंपियन
जमशेदपुर, अक्टूबर 10 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। साकची हाई स्कूल परिसर में शुक्रवार को विद्यालय के पूर्ववर्ती छात्र स्व. शुभोदीप मंडल की स्मृति में एक दिवसीय अंतर विद्यालय खो-खो प्रतियोगिता आयोजित की गई। अंडर-17 बालक वर्ग में उत्क्रमित उच्च विद्यालय, पोटका और बालिका वर्ग में श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल, बागबेड़ा की टीम विजेता बनी। प्रतियोगिता में दोनों वर्गों की 12-12 टीमों ने हिस्सा लिया। इसमें 300 से अधिक छात्र-छात्राओं ने अपनी खेल प्रतिभा दिखाई। पूर्वी सिंहभूम खो-खो एसोसिएशन ने तकनीकी सहयोग दिया।बालक वर्ग में संत रॉबर्ट स्कूल, परसुडीह उपविजेता और टाटा वर्कर्स यूनियन हाई स्कूल, सिदगोड़ा तीसरे स्थान पर रहा। बालिका वर्ग में सरदार वल्लभभाई पटेल स्मारक उच्च विद्यालय, छोटा गोविंदपुर उपविजेता और मध्य विद्यालय, गदड़ा तीसरे स्थान पर रहा। यह भी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.