Jamshedpur News: अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह के आठ सदस्य गिरफ्तार, 21 बाइक जब्त
जमशेदपुर, सितम्बर 23 -- Jamshedpur News: बिष्टूपुर थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की 21 बाइक बरामद की हैं। गिरोह के सदस्य शहर के पार्क, अस्पताल और भीड़भाड़ वाले इलाकों को निशाना बनाते थे। चोरी की बाइकों के नंबर प्लेट बदलकर उन्हें बंगाल और ओडिशा के ग्रामीण इलाकों में 10 से 15 हजार रुपये में बेच दिया जाता था। मंगलवार को प्रेसवार्ता में एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब ने बताया कि सोमवार को बिष्टूपुर स्थित एक मॉल के बाहर बाइक चोरी करते हुए दो आरोपियों को पुलिस ने रंगेहाथ पकड़ा था। पूछताछ में दोनों ने गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी दी। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरोह के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया और चोरी की 21 ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.