जमशेदपुर, अक्टूबर 27 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) ने जमशेदपुर अंडर-14 क्रिकेट सत्र 2026-27 के लिए अधूरे दस्तावेज वाले खिलाड़ियों को पंजीकरण पूरा करने का अंतिम अवसर दिया है। खिलाड़ी 27, 28 और 29 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे से शाम पांच बजे तक जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्थित जेएससीए जमशेदपुर कार्यालय में दस्तावेज जमा कर सकते हैं।खिलाड़ियों को जन्म प्रमाणपत्र, पीवीसी आधार कार्ड, शैक्षणिक सत्र 2023-24, 2024-25 और 2025-26 की अंकपत्र, स्कूल का मूल बोनाफाइड प्रमाणपत्र और अभिभावक का मतदाता पहचान पत्र लाना अनिवार्य है। सभी दस्तावेजों की मूल प्रति के साथ उनकी पीडीएफ फाइलें पेन ड्राइव में भी लानी होंगी। जेएससीए के मानद सचिव सौरभ तिवारी और स्कूल, क्लब एवं संस्थान प्रतिनिधि डी. उमा राव ने अभिभावकों से निर्धारित...