नई दिल्ली, अप्रैल 28 -- Jaljeera Recipe: तेज गर्मी में बाहर से घर आते ही लगता है कुछ ठंडा-ठंडा पीने को मिल जाए, जो टेस्टी भी हो और ताजगी से भरपूर भी। पहले लोग ऐसी चीजें पीते थे, जो ताजगी के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद हो। इसमें से एक रिफ्रेशिंग ड्रिंक है जलजीरा, जो आपने भी जरूर पिया होगा। वैसे तो जलजीरा का मसाला अब बाजार में भी बिकने लगा है लेकिन घर का बना जलजीरा का स्वाद ही कुछ और होता है। जलजीरा बनाने में ना कोई मेहनत है, ना झंझट और ना ही ज्यादा सामान लगेगा। अगर आप भी इस गर्मी ठंडक का एहसास करना चाहते हैं और पेट का ख्याल भी रखना है, तो जलजीरा की ये रेसिपी फटाफटा नोट कर लें।जलजीरा बनाने के लिए सामग्री- 2 बड़े चम्मच भुना हुआ जीरा 1 छोटा चम्मच काला नमक 1 बड़ा चम्मच अमचूर पाउडर 2 बड़े चम्मच ताजी पुदीने की पत्तियां ½ छोटा चम्मच ताजी धनिया पत...