Jahanabad News शॉर्ट सर्किट से पेड़ में लगी आग ,पाया गया काबू
जहानाबाद, जून 27 -- Jahanabad News रतनी, निज संवाददाता प्रखंड क्षेत्र के पंडौल गांव में शनिवार की दोपहर अचानक विद्यालय के समीप पीपल विशाल पेड़ में आग लग गयी। आग लगने की सूचना शकुराबाद थाना में स्थापित अग्निशमन को दिया गया। जहां मौके पर पहुंची अग्निशमन ने तत्काल आग पर काबू पा लिया। अग्निशमन कर्मी सोनू कुमार ने बताया कि पीपल के पेड़ में ग्यारह हजार केवी का तार बंधा हुआ है। जिसके कारण शॉर्ट लगने से आग लगी थी। आग पर काबू पा लिया गया है। इधर ग्रामीण बताते हैं कि पूर्व में भी होली के समय उक्त पीपल के पेड़ में शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी। उस समय पीपल की एक टहनी जलकर नीचे गिर गई थी। आए दिन इस तरह की घटनाएं हो रही है। बरसात के दिनों में पीपल के पेड़ पानी से भीगी होने के कारण उसमें हाई वॉल्ट करंट प्रवाहित होती रहती है कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। अगर एक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.