जहानाबाद, जून 28 -- Jahanabad News आद्रता काफी अधिक रहने के कारण सुबह से ही गर्मी से बेचैन दिखे लोग बिजली के गुल होते ही ग्रामीण इलाकों में पेड़ के नीचे लगता रहा मजमा जहानाबाद, नगर संवाददाता। रविवार को जहानाबाद जिले में दिनभर तेज धूप और उमस भरी गर्मी ने लोगों की कड़ी परीक्षा ली। दोपहर बाद तक चिलचिलाती धूप के कारण बाजारों और सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम रही। भीषण गर्मी से आमजन बेहाल रहे और जरूरी काम से ही लोग घरों से बाहर निकले। हालांकि, शाम करीब साढ़े तीन बजे मौसम ने अचानक करवट ली। तेज हवा चलने लगी, जिससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।दिनभर करीब 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली, जबकि आर्द्रता लगभग 67 प्रति...