जहानाबाद, जून 27 -- Jahanabad News रतनी, निज संवाददाता । प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रतनी फरीदपुर में शनिवार को प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता चिकित्सा प्रभारी पदाधिकारी डॉ रंजीत कुमार ने की। इसमें 28 जून से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की सफलता को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई तथा संबंधित स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। प्रभारी ने कहा कि शून्य से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाना सुनिश्चित किया जाना है। अस्पताल प्रबंधक मो आफताब आलम ने बताया कि जो आंगनवाड़ी सेविका 18 जून की बैठक में भाग नहीं ली थी उसके लिए भी एक दिवसीय प्रशिक्षण रखा गया था । यह भी पढ़ें- Jahanabad News रतनी में पल्स पोलियो अभियान को ले बैठक मौके पर बीसीएम इंदल कुमार सहित संबंधित पदाधिकारी शामिल थे। य...