Jahanabad News रंगदारी मांगने के मामले में आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज
जहानाबाद, जून 27 -- Jahanabad News अरवल, निज संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के सकरी गांव निवासी राजेश कुमार एवं उनके पुत्र प्रकाश राज से 6 लाख रुपए रंगदारी मांगने एवं जान मारने के धमकी के मामले में आया है। इस संबंध में प्रकाश राज के द्वारा सदर थाने में केस दर्ज कराया गया है। सदर थाने में दिए गए आवेदन में प्रकाश राज ने जिक्र किया है कि आधा दर्जन लोग 24 जून को हमारे प्रतिष्ठान पर आकर रंगदारी की मांग की गई एवं जान मारने की धमकी दी गई। सदर थाना अध्यक्ष दरबारी चौधरी ने बताया कि प्रकाश राज के आवेदन पर रंगदारी मांगने एवं धमकी देने के मामले में विभिन्न सुसंगत धाराओं में आठ लोगों पर केस दर्ज किया गया है। केस दर्ज के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई किया जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.