Jahanabad News बिजली तार को किया गया ऊंचा
जहानाबाद, जून 26 -- Jahanabad News किंजर , एक संवाददाता किंजर ग्राम पंचायत मुख्यालय के काजी हाउस पथ में बिना कवर 11 केवी हाई टेंशन विद्युत तार मात्र 10 फीट की दूरी के ऊपर से गुजर रहा था। इसका खबर प्रकाशित होने के बाद इस खबर के आधार पर किंजर थाना अध्यक्ष अविनाश कुमार ने भी अपने स्तर से मामले की जानकारी दी और संबंधित विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता से बात कर समस्या के निदान करने का प्रयास किया। किंजर के निवासी मीरा सिंह एवं संजीत कुमार सिंह ने 20 सूत्री समिति की बैठक में करपी प्रखंड में आवाज बुलंद किया था। नतीजा यह हुआ कि अत्ताउल्लाह से विद्युत विभाग की टीम काजी हाउस पहुंचकर दो सीमेंटेड पोल गाड़ा और हाई टेंशन तार को काफी ऊंचा किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.