जहानाबाद, जून 29 -- Jahanabad News अरवल, निजप्रतिनिधि। सदर प्रखंड क्षेत्र के पिपरा बंगला गांव में तीन दिवसीय लक्ष्मी प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ का शुभारंभ सोमवार को कलश यात्रा से हुआ। कलश यात्रा लक्ष्मी मंदिर से सुबह 7:00 बजे निकल कर बैदराबाद गोलारोड तक पहुंची। यहां से लौट कर वैभव पेट्रोल पंप, पिपरा बंगला गांव से गुजर कर सोन नदी पहुंची सोन नदी में पंडित शास्त्री दत्त मिश्रा ने वैदिक मंत्रो के साथ कलश में जल भरवाया। सभी श्रद्धालु कलश में जल लेकर वापस लक्ष्मी मंदिर पहुंचकर मंदिर परिसर में अपना अपना कलश रखा। कलश यात्रा में अमरा पंचायत मुखिया राजेश कुमार, जिला परिषद भाग 2 सदस्य ऋषिकला उर्फ सरस्वती देवी सहित सैकड़ो श्रद्धालु भक्त शामिल थे। यह भी पढ़ें- Jahanabad News पिपरा बंगला गांव में तीन दिवसीय लक्ष्मी प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ का हुआ शुभारंभ यज्ञ समि...