Jahanabad News पिकअप वैन के धक्के से बाइक सवार युवक जख्मी, पटना रेफर
जहानाबाद, जून 26 -- Jahanabad News जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। शहर के घोसी रोड इमलिया मोड़ के समीप शुक्रवार की शाम तेज रफ्तार एक पिकअप वैन ने बाइक सवार एक युवक को धक्का मार दिया जिसमें युवक अविनाश कुमार बुरी तरह घायल हो गए। उक्त युवक भेलावर थाना क्षेत्र के हाटी गांव के निवासी हैं। जहानाबाद सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पीएमसीएच रेफर किया गया है। घटना के संबंध में बताया गया है की बाइक पर सवार उक्त युवक जहानाबाद से अपने गांव हाटी जा रहे थे। जब वे इमलिया मोड़ के समीप से गुजर रहे तो इस दौरान घोसी की ओर से तेज रफ्तार में आए पिकअप वैन ने उन्हें धक्का मार दिया और वह बुरी तरह घायल हो गए। वहां मौजूद लोगों ने उन्हें उठाकर सदर अस्पताल भिजवाया। मौका पाकर ड्राइवर फरार हो गया। पिकअप वैन को जप्त किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.