Jahanabad News छापेमारी में हत्या का आरोपी गिरफ्तार
जहानाबाद, जून 27 -- Jahanabad News रतनी, निज संवाददाता पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे समकालीन अभियान में शकुराबाद पुलिस ने इब्राहिमपुर गांव से कांड संख्या 176/26 के आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि हत्याकांड के आरोपी सदानंद साव को गुप्त सूचना के आधार पर घर से गिरफ्तार किया गया है। उक्त आरोपी के खिलाफ अपनी पत्नी रूपा देवी की हत्या कर शव को जलाकर साक्ष्य मिटा देने का आरोप है। अरवल जिला के चैनपुर गांव निवासी देव सकल साव ने केस दर्ज कराया था। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के उपरांत जेल भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- Jahanabad News हत्या व चोरी मामले के आरोपित समेत पांच गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.