Jahanabad News छापेमारी अभियान में169 लीटर महुआ शराब बरामद
जहानाबाद, जून 29 -- Jahanabad News रतनी, निज संवाददाता। पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार के निर्देश पर लगातार अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ अभियान चलाए जा रहे हैं। बावजूद लोग मानने को तैयार नहीं है। सोमवार को परसबिगहा एवं शकूराबाद थाने की पुलिस ने विभिन्न जगहों से छापेमारी कर 169 लीटर महुआ शराब बरामद किया है। इस संबंध में परसबिगहा थानाध्यक्ष जेके भारती ने बताया कि दरधा नदी मुस्तीचक झलास से छापेमारी कर भारी मात्रा में जावा महुआ नष्ट किया गया है। वहीं 120 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया है। इधर शकूराबाद थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि एसआई जितेंद्र मण्डल के नेतृत्व में रतनी बाजार के मांझी टोला में छापेमारी की गयी। जहां अजय मांझी के घर से 14 लीटर, अर्जुन मांझी के घर से 15 लीटर एवं जोधन मांझी के घर से 20 लीटर कुल 49 लीटर महुआ शराब बरामद किया ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.