जहानाबाद, जून 27 -- Jahanabad News 17 सूत्री मांगों को ले शोषित समाज दल ने दिया धरना कुर्था, निज संवाददाता। शोषित समाज दल के तत्वावधान में शनिवार को 17 सूत्री मांगों को ले कुर्था प्रखंड कार्यालय के समक्ष शनिवार को धरना-प्रदर्शन आयोजित किया। धरना की अध्यक्षता डॉ. निरंजन कुमार नायक ने की, जबकि संचालन सुभाष कुमार ने किया। कार्यक्रम का उद्घाटन शोषित समाज दल के राष्ट्रीय महामंत्री राजबल्लभ सिंह ने किया।

धरने की मुख्य बातें इस मौके पर राजबल्लभ सिंह ने कहा कि देश में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, लूट, हत्या और बलात्कार जैसी घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतिगत खामियों का खामियाजा देश की अधिकांश आबादी को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि एक ओर कॉरपोरेट घरानों की संपत्तियों में लगातार वृद्धि हो रही है, वहीं आ...