जहानाबाद, जून 27 -- Jahanabad News पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा अरवल, निज संवाददाता। अरवल- जहानाबाद मुख्य मार्ग में भदासी पेट्रोल पंप के समीप युवक का शव संदिग्ध हालत में मिलने की सूचना के बाद चारों तरफ सनसनी फैल गई। अगल-बगल के लोगों ने युवक के शव देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद घटनास्थल पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार संजय, सदर थाना अध्यक्ष दरबारी चौधरी पूरे दल बल के साथ पहुंचे एवं पूरी मामले की जांच की। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि युवक का शव संदिग्ध हालत में बरामद किया गया है। एफएसएल टीम से पूरी मामले की जांच कराई जा रही है साथ ही अज्ञात युवक के शव को पोस्टमार्टम हाउस में 72 घंटा सुरक्षित रखा जाएगा। यह भी पढ़ें- Begusarai News रजौड़ में अज्ञात युवती का शव मिलने से सनसनी मृत युवक के शव का फोटोग्राफ ...