जहानाबाद, जून 29 -- Jahanabad News मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड में आद्रा नक्षत्र में वर्षा नहीं होने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। इस नक्षत्र को वर्षा ऋतु का महत्वपूर्ण नक्षत्र माना जाता है क्योंकि इस नक्षत्र से वर्ष की शुरुआत हो जाती है। लेकिन इस वर्ष अब तक इस नक्षत्र में एक दिन भी वर्षा नहीं हुई है। यह नक्षत्र भदई फसलों के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। यह भी पढ़ें- जरूरत के हिसाब से बारिश नहीं होने से रोपनी में होगी देरभदई फसलों की बुवाई इसी नक्षत्र में मक्का ,उर्र, अरहर,सन , कुद्रुम सब्जियां आदि की बुवाई की जाती है। वर्षा नहीं होने से इन फसलों की बुवाई की शुरुआत नहीं हो सकी है। जिससे किसानों के खेत परती पड़ा हुआ है। इस नक्षत्र में अगर बुवाई नहीं हुई तो फसल प्रभावित होगा। किसानों का कहना है कि सिंचाई कर इन फसलों की बुवाई करना मुश्कि...