Jahanabad News: 90 दिन पुराने ई-चालान पर मिलेगी 50 फीसदी तक छूट
जहानाबाद, सितम्बर 3 -- Jahanabad News: अरवल, निज प्रतिनिधि वाहन मालिकों के लिए राहत की खबर है। 12 सितंबर को न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा। इसमें 90 दिन से अधिक पुराने पात्र परिवहन एवं यातायात ई-चालानों का नियमानुसार निपटारा किया जाएगा। वाहन मालिकों को चालान राशि में 50 प्रतिशत तक की छूट मिल सकेगी। पुराने ई-चालानों के निपटारे के लिए जिला परिवहन कार्यालय में 7 सितंबर से पंजीकरण शुरू होगा। संबंधित वाहन मालिक कार्यालय में संपर्क कर आवश्यक पंजीकरण करा सकते हैं। यह भी पढ़ें- ट्रैफिक चालान निपटारे के लिए हेल्प डेस्क स्थापित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.