जहानाबाद, अगस्त 31 -- Jahanabad News: जहानाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। डीएम छिरिङ वाई भूटिया के निर्देशानुसार जिले में अक्रियाशील नल-जल योजनाओं को क्रियाशील करने के लिए लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग द्वारा लगातार मरम्मती कार्य कराया जा रहा है। जिले में कुल 82 अक्रियाशील नल-जल योजनाएं चिन्हित की गई थीं। इनमें से अभी तक 61 योजनाओं की मरम्मती पूर्ण कर उन्हें क्रियाशील किया जा चुका था। सोमवार को। 06 अतिरिक्त अक्रियाशील योजनाओं की मरम्मती पूर्ण की गई। इस प्रकार अब तक कुल 67 अक्रियाशील नल-जल योजनाओं को पुन: क्रियाशील किया जा चुका है तथा अब 15 योजनाएं शेष है। डीएम ने लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के संबंधित पदाधिकारियों एवं अभियंताओं को शेष सभी 15 योजनाओं की मरम्मती भी यथाशीघ्र पूर्ण करते हुए नियमित एवं निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने का नि...