Jahanabad News: 72 घंटे के बाद भी पानी में डूबे लालकेश्वर मांझी का नहीं मिला सुराग
जहानाबाद, सितम्बर 4 -- Jahanabad News: हुलासगज, निज संवाददाता वीरा निवासी साठ वर्षीय लालकेश्वर मांझी के फल्गु नदी में पानी के तेज़ धार में बह जाने के बाद गुरुवार एवं शुक्रवार दो दिन लगातार खोजबीन के लिए एसडीआरएफ की टीम को लगाया गया। लेकिन घटना के 72 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं मिल सका। ग़ौरतलब है कि मंगलवार को चार बजे शाम में बराज से पानी छोड़े जाने के बाद वह निकल नहीं सका। जबकि उनके साथ उसका पंद्रह वर्षीय पोता निकल भागने में सफल हो गया था। खोजबीन के लिए बुधवार को बड़ी संख्या में स्थानीय मछुआरों को भी लगाया गया था। नदी किनारे के दोनों ओर के गांव के लोगों द्वारा भी काफी तत्परता दिखाई गई। अंतत: गुरुवार को प्रशासन द्वारा एसडीआरएफ की टीम को खोजबीन के लगाया गया। लेकिन शुक्रवार को भी दिन भर कड़ी मशक्कत के बावजूद सफलता नहीं मिल सकी है। मौके पर अंचलाध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.