जहानाबाद, नवम्बर 9 -- गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच Jahanabad News: उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं के समय पर उपचार और नियमित फॉलोअप पर दिया गया विशेष जोर हुलासगंज, निज संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हुलासगंज में सोमवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गर्भवती महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य, सुरक्षित प्रसव तथा मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के उद्देश्य से विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ने गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व (एएनसी) जांच की तथा उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। कार्यक्रम के दौरान चिकित्सक डॉ. शैलेन्द्र कुमार एवं डॉ. एमडी आजाद सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ने गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की। जांच के क्...