Jahanabad News: 651 लाभुकों के बीच नि:शुल्क चश्मा वितरित
जहानाबाद, अगस्त 9 -- Jahanabad News: अरवल, निज प्रतिनिधि। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित उज्ज्वल दृष्टि योजना का जिले में प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन किया जा रहा है। योजना का उद्देश्य नागरिकों में दृष्टि दोष की पहचान कर उन्हें उचित परामर्श एवं आवश्यकतानुसार नि:शुल्क चश्मा उपलब्ध कराना है।अरवल जिले में बुनियाद केंद्र के माध्यम से योजना का संचालन किया जा रहा है। योजना के तहत अब तक कुल 1,221 लाभुकों की नेत्र जांच की जा चुकी है। वहीं, आयोजित विशेष नेत्र जांच शिविरों के माध्यम से कुल 651 लाभुकों को नि:शुल्क चश्मा वितरित किया जा चुका है। उज्ज्वल दृष्टि योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए लाभुक का बिहार राज्य का निवासी होना आवश्यक है। साथ ही, लाभुक की वार्षिक पारिवारिक आय अधिकतम 02 लाख रुपये तक होनी चाहिए। पात्र लाभुकों की नेत्र जांच के बाद आवश्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.