जहानाबाद, अगस्त 17 -- Jahanabad News: जहानाबाद, कार्यालय संवाददाता जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया निर्देशानुसार सोमवार को मद्य निषेध विभाग एवं जिले के विभिन्न थानों द्वारा जब्त अवैध देशी एवं विदेशी शराब का नियमानुसार विनष्टीकरण किया गया। मद्य निषेध कार्यालय परिसर में अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी एवं अधीक्षक, मद्य निषेध के पर्यवेक्षण तथा निरीक्षक, मद्य निषेध की उपस्थिति में विनष्टीकरण की कार्रवाई संपन्न की गई। इस दौरान उत्पाद विभाग द्वारा जब्त 849.560 लीटर तथा पुलिस विभाग द्वारा जब्त 3667.48 लीटर, अर्थात कुल 4517.04 लीटर देशी एवं विदेशी शराब को नियमानुसार विनष्ट किया गया। जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि जिला प्रशासन द्वारा अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध निरंतर सख्त कार्रवाई की जा रही है तथा म...