Jahanabad News: 410 वाहनों से 38.48 लाख रुपये जुर्माना की वसूली
जहानाबाद, अक्टूबर 16 -- वाहन जांच अभियान में सख्ती Jahanabad News: ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर परिवहन विभाग सख्त, हेलमेट और सीट बेल्ट लगाएं ओवरलोडिंग और वैध कागजात की जांच के लिए 20 तक चलेगा विशेष अभियान अरवल, निज प्रतिनिधि। जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ परिवहन विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। परिवहन विभाग के निर्देश पर पांच से 20 अक्टूबर तक विशेष वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। जिला परिवहन कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले दस दिनों में 410 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 38 लाख 48 हजार 528 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। अभियान के दौरान बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ओवरलोडिंग, तेज रफ्तार और वैध कागजात के बिना वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की गई। ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन का निबंधन प्रमाणपत्र, बीमा और प्रदूष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.