Jahanabad News: 41 गोवंश तस्करी से मुक्त, पांच लोग गिरफ्तार
जहानाबाद, अक्टूबर 6 -- Jahanabad News: किंजर, एक संवाददाता । पुलिस ने मंगलवार अहले सुबह कार्रवाई कर चार पिकअप वाहनों में ठूंसकर ले जाए जा रहे 41 गोवंश को तस्करी से मुक्त कराया। पुलिस को सूचना मिली थी कि गोवंश को बारुण मेले से खरीदकर जहानाबाद ले जाया जा रहा है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया। चारों पिकअप जब्त कर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मुक्त कराए गए गोवंश को प्रक्रिया पूरी कर देवकुंड स्थित गौशाला भेजने की तैयारी की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.