जहानाबाद, अगस्त 7 -- Jahanabad News: खराब ट्रांसफार्मर के कारण आपूर्ति बाधित, छात्र, व्यवसायी और ग्रामीण परेशान मेहंदिया, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के बलिदाद पंचायत के वार्ड संख्या आठ में पिछले 36 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप है। ट्रांसफार्मर में आई खराबी के कारण पूरे वार्ड के ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। बिजली नहीं रहने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार वार्ड संख्या आठ में बिजली की समस्या कोई नई बात नहीं है। पिछले कई महीनों से ट्रांसफार्मर में बार-बार खराबी आने की समस्या बनी हुई थी।

बिजली की समस्या का इतिहासखराबी के बाद मिस्त्री आकर किसी तरह आपूर्ति बहाल कर देते थे, लेकिन कुछ ही दिनों बाद फिर समस्या उत्पन्न हो जाती थी। अब स्थिति यह हो गई है कि ट्रांसफार्मर पूरी तरह खराब हो जाने से पिछले 36 घं...