जहानाबाद, अक्टूबर 26 -- जनता दरबार में 35 आवेदनों पर सुनवाई Jahanabad News: जहानाबाद , हिंदुस्तान प्रतिनिधि। आमलोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट। स्थित ग्राम प्लेक्स भवन में जिला स्तरीय जनता दरबार लगा। इसमें विभिन्न समस्याओं से संबंधित 35 आवेदनों पर सुनवाई की गई। डीएम छिरीड वाई भुटिया ने आवेदकों की शिकायतें सुनते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को जांच कर समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जनता दरबार में राज्य उर्दू प्राथमिक विद्यालय, एरकी में चापाकल की मरम्मत, नल-जल सुविधा उपलब्ध कराने, सड़क एवं नाला निर्माण व मरम्मत, विद्यालय भवन निर्माण, बिजली चोरी, विद्युत विपत्र में सुधार तथा जिला परिषद की ओर से आवंटित दुकान के नाम की पुनर्बहाली सहित विभिन्न मामलों से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए...