जहानाबाद, अगस्त 22 -- Jahanabad News: मेहंदिया, निज संवाददाता। गश्ती के दौरान मेहंदिया पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम जमुहारी गांव के समीप एक टेंपो से 336 लीटर देशी महुआ शराब बरामद की। पुलिस को देखते ही टेंपो चालक वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया। पुलिस ने शराब लदे टेंपो को जब्त कर लिया है। यह भी पढ़ें- Hajipur News: जनेरा के खेत से 396 लीटर केन बीयर बरामदपुलिस कार्रवाई जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम शुक्रवार की देर शाम रात्रि गश्ती पर निकली थी। इसी दौरान जैसे ही पुलिस टीम जमुहारी गांव के पास पहुंची, इस्मालपुर कोयल की ओर से एक टेंपो आता दिखाई दिया। पुलिस वाहन को देखते ही चालक ने टेंपो रोक दिया और पुलिस के पहुंचने से पहले ही अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।शराब की बरामदगी इसके बाद पुलिस ने टेंपो की जांच की तो उसमें बड़...