जहानाबाद, अक्टूबर 17 -- जिला स्तरीय युवा उत्सव की तैयारियां Jahanabad News: पांच विधाओं में दिखेगी प्रतिभा, 15 से 29 वर्ष के युवा कलाकार ले सकेंगे भाग प्रखंड स्तर पर 26 से 28 अक्टूबर तक होगा चयन जहानाबाद, नगर संवाददाता जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 30 एवं 31 अक्टूबर को अब्दुल बारी नगर भवन में होगा। युवा शक्ति से जन भागीदारी थीम पर आयोजित उत्सव में नुक्कड़ नाटक, कविता लेखन, चित्रकला, समूह लोकगीत और समूह लोकनृत्य की प्रतियोगिताएं होंगी। इसमें 15 से 29 वर्ष के युवा कलाकार भाग ले सकेंगे। शनिवार को जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में आयोजन की तैयारियों की जानकारी ली गई। प्रखंड स्तर पर 26 से 28 अक्टूबर तक प्रतिभागियों का चयन होगा। प्रत्येक प्रखंड से हर विधा में तीन प्रतिभागियों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लि...