जहानाबाद, सितम्बर 2 -- Jahanabad News: बाणावर पहाड़ी के पास सुल्तानपुर में छापेमारी से खुलासा, बिना चालान गिट्टी लदा ट्रैक्टर जब्त जहानाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में अवैध खनन, परिवहन और खनिजों के भंडारण के खिलाफ जिला प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है।

जानकारी और कार्रवाई प्रशासनिक और पुलिस टीम की संयुक्त छापेमारी में विशुनगंज थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव के समीप बराबर पहाड़ के पीछे करीब 33 हजार सीएफटी अवैध रूप से भंडारित बालू बरामद किया गया। जांच और मापी के बाद आठ अवैध खननकर्ता एवं भंडारणकर्ता चिह्नित किए गए। सभी के खिलाफ विशुनगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। संबंधित लोगों पर करीब 40 लाख रुपये का दंड भी अधिरोपित किया गया है। जिला खनन पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी घोसी, विशुनगंज थानाध्यक्ष, खान निरीक्षक और सशस्त्र बल की...