जहानाबाद, नवम्बर 3 -- Jahanabad News: जहानाबाद ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बराबर को पर्यटन के क्षेत्र में राष्ट्रीय मानचित्र पर लाने की जिला प्रशासन की पहल साकार होते दिख रही है। मंगलवार को 28 राज्य के अधिकारियों ने बराबर का दौरा कर सतघरवां एवं अन्य गुफाओं का दर्शन किया। सभी अधिकारियों ने सतघरवा गुफा बनाने के लिए अपनाई गई कला की जमकर सराहना की। उल्लेखनीय है कि वीबी जी रामजी योजना के तहत गयाजी में क्लाइमेट पर मंथन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। गया जी में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला में जम्मू कश्मीर के वीबीजी रामजी योजना के आयुक्त, त्रिपुरा के वीबी-जी-रामजी योजना के आयुक्त सहित अट्ठाईस राज्यों के अधिकारी शामिल थे। एक्सपोजर विजिट के तहत मंगलवार को इन अधिकारियों ने बराबर का दौरा किया। इस कार्यक्रम में जिला प्रशासन के प्रतिनिधि के तौर पर वीबीजी क...