Jahanabad News: 26 अक्टूबर को मनेगा सतर्कता अभिचेतना सप्ताह
जहानाबाद, अक्टूबर 22 -- Jahanabad News: अरवल, निज प्रतिनिधि। समाहरणालय परिसर में 26 अक्टूबर को सतर्कता अभिचेतना सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। इसमें जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी शामिल होंगे। इस दौरान भ्रष्टाचार की रोकथाम, सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और नागरिकों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया जाएगा। कार्यक्रम में पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निष्पक्षता, सत्यनिष्ठा और कर्तव्यपरायणता बनाए रखने का संकल्प दिलाया जाएगा। साथ ही, भ्रष्टाचार के दुष्परिणामों और उसकी रोकथाम के उपायों पर चर्चा होगी। जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्धारित समय पर उपस्थित रहने तथा अपने कार्य व्यवहार में पारदर्शिता एवं ईमानदारी अपनाने का निर्देश दिया है।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.