Jahanabad News: 17 सितंबर से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान
जहानाबाद, सितम्बर 11 -- Jahanabad News: अरवल निज प्रतिनिधि जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। अभियान के सफल संचालन को लेकर शुक्रवार को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला पदाधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक हुई। अरवल से डीएम अमृषा बैंस, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), डीडीसी शैलेश कुमार सहित संबंधित पदाधिकारी शामिल हुए। अभियान का उद्देश्य सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ सेवा, सामाजिक सहभागिता और जनभागीदारी को बढ़ावा देना है। इसके तहत जिला, प्रखंड, पंचायत एवं संस्थागत स्तर पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित होंगी। आशीर्वाद का दीया, सेवा चित्र, सेवा स्मरण, आंगन का मिलन, कहानी बदलाव की, सेवा ज्योति यात्रा, सेवा मेरा योगदान और सेवा सेतु अभियान के मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.