जहानाबाद, अक्टूबर 27 -- Jahanabad News: जहानाबाद। समाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार के निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग में एक अध्यक्ष एवं छह सदस्य के रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए योग्य एवं पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 16 नवंबर, 2026 निर्धारित की गई है। इसके लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...