Jahanabad News: 117 गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच
जहानाबाद, सितम्बर 9 -- Jahanabad News: मेहंदिया, निज संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कलेर में बुधवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत 117 गर्भवती महिलाओं की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच की गई। इस दौरान ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन, शुगर, वजन, ब्लड ग्रुप, एचआईवी व सिफलिस समेत अन्य जांच की गई। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नंद बिहारी शर्मा ने महिलाओं को आयरन- कैल्शियम की गोलियां, पोषण संबंधी सलाह तथा संस्थागत प्रसव के लिए जागरूक किया गया। मौके पर महिला चिकित्सक ट्विसी दीक्षा, डॉ. निगार आफरीन, एएनएम, आशा कार्यकर्ता समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Begusarai News: नावकोठी में 54 गर्भवतियों की प्रसव पूर्व जांच
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.