जहानाबाद, अगस्त 14 -- Jahanabad News: बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए दस टीमों का किया गया है गठन 277 बकायादारों पर विद्युत संबंध विच्छेदन की कार्यवाही जहानाबाद, कार्यालय संवाददाता बिहार सरकार की ओर से उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक मुक्त बिजली का लाभ दिये जाने के बावजूद जिले में बिजली चोरी किये जाने के मामले कम नहीं हो रहे हैं। यह भी पढ़ें- Khagaria News: विद्युत चोरी के आरोप में तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्जबिजली विभाग की कार्रवाई बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिये विद्युत विभाग जहानाबाद द्वारा विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। वहीं बकायेदारों की बिजली कांटी जा रही है। इस कार्य के लिए जिले में 10 अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है एवं लगातार छापेमारी की जा रही है। इस संबंध में विद्युत आपूर्ति प्रमण्डल के विद्युत कार्यपालक अभियंता नंदला चौधरी न...